खातें में राशि नहीं हो रही निकासी
अरिया। अररिया प्रखंड के पलासी पटेगना निवासी श्याम कुमार ¨सह ने डीएम को आवेदन देकर न्याय क
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Apr 2017 08:29 PM (IST)Updated: Mon, 10 Apr 2017 08:29 PM (IST)
अरिया। अररिया प्रखंड के पलासी पटेगना निवासी श्याम कुमार ¨सह ने डीएम को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र बटूरबाड़ी में खाता खुलवाया था। जिससे लेन देन किया करते थे। खाते को आधार कार्ड से भी जुड़वा दिए थे। लेकिन पिछले छह माह से खाते का संचालन नहीं हो रहा है। जब ग्राहक सेवा केन्द्र जाते हैं तो वहां से उन्हें अररिया आरएस भारतीय स्टेट बैंक भेज दिया जाता है। जब आरएस जाते हैं तो वहां बैंक कर्मी उनकी बात सुनने को भी तैयार नहीं होते। वहां से फिर ग्राहक सेवा केन्द्र भेज दिया जाता है। आवेदक का आरोप है कि खाते में राशि रहने के बावजूद राशि की निकासी नहीं हो रही है। जिस कारण उनके बच्चे रात में भूखे पेट सोने को विवश हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें