Move to Jagran APP

तीन किमी दौड़ से फारबिसगंज शहर हुआ पटेलमय

अररिया। फारबिसगंज शहर बुधवार को तीन किमी लंबी दौड़ में शामिल होकर पूर्व गृहमंत्री लौह

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 02:05 AM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 02:05 AM (IST)
तीन किमी दौड़ से फारबिसगंज शहर हुआ पटेलमय

अररिया। फारबिसगंज शहर बुधवार को तीन किमी लंबी दौड़ में शामिल होकर पूर्व गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती मनाई। देश को एकता के सूत्र में बांधने वाला महान पुरुष पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा एवं जदयू कार्यकर्ताओं ने रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया था। इस मैराथन दौड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ- साथ स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया। दौड़ शामिल लोग स्थानीय पोस्ट ऑफिस चौक से दौड़ में शामिल होकर मुख्य मार्ग का भ्रमण करते हुए पटेल चौक पहुंचे । इस मौके पर सरदार पटेल के तैल चित्र पर भाजपा एवं जदयू कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

भाजयुमो के प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार, कला मंच के जिलाध्यक्ष रामकुमार भगत, नगर अध्यक्ष धीरज पासवान, विमल ¨सह, नेता मंटू ¨सह, गुंजन ¨सह, संतोष भगत, संजय रजक, सुबोध मोहन ठाकुर, राधा मोहन ठाकुर, संजय जयसवाल आदि सहित सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में पूर्व सांसद प्रदीप कुमार ¨सह ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अखंड भारत को एकता सूत्र में बांधने वाले सरदार पटेल देश के प्रत्येक नागरिक के लिए आदर्श हैं। नींव का पत्थर साबित हुआ रियासतों का संगम: विधायक -विधायक विद्यासागर केशरी ने कहा कि आजादी के बाद भारत की मौजूदा संरचना के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय हैं। अपनी अलौकिक नेतृत्व क्षमता एवं पराक्रम के बल पर सरदार पटेल ने भारत के उन तमाम रियासतों को ¨हदुस्तान में मिलाने का काम किया जो नवभारत निर्माण की नींव का पत्थर साबित हुआ। उस समय विश्व सोच भी नहीं सकता था कि भारत देश अंसभव को संभव कर दिखाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा ने कहा कि पूरा देश और आने वाली पीढि़यां सरदार पटेल के योगदान का गुणगान हमेशा करती रहेंगी। जदयू जिला उपाध्यक्ष रमेश ¨सह ने कहा कि हम सबको मिलकर सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर आम जनमानस में राष्ट्रप्रेम का भाव पैदा करना चाहिए।

इससे पहल अंबुज मिश्रा, विनय ओझा, आयुष कुमार, रामनाथ ठाकुर, राजेश साह, रंजन साह, शिवली रंजन, राहिल खान, शिवानी ¨सह,

ने कहा कि राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे कार्यक्रम हमेशा आयोजित किए जाने चाहिए। भारत को गणों का राज्य बनना पटेल की उपलब्धि

--महिला महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधु देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष वीणा देवी, मुन्ना चौधरी, प्रमोद पासवान, बिच्छू शाह, प्रसनजीत चौधरी,

आदि ने कहा कि अंग्रेज सपने में नहीं सोच सकते थे कि भारत गणों का राज्य बनेगा। अब देश त्रिस्तरीय पंचायत राज का देश बनने की

ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कार्यकाल में बापू का ग्राम स्वराज का सपना भी साकार होकर रहेगा। इस

मौके पर प्रताप नारायण मंडल, आलोक अग्रवाल, संजीव मोहनोत, बम शंकर भगत, सनी कनौजिया, आनंद भगत, उमेश मेहता, मनोज पांडे, राजन तिवारी, गणेश ठाकुर, शशि नाथ मिश्रा, मनोज झा, कमल बच्चन, अंबिका देवी, अंशु कनौजिया, कमल नारायण यादव, पूनम पांडे, प्रेम पांडिया, मनोज पांडेय, जदयू नेता पवन मिश्रा, जदयू नगर अध्यक्ष गुड्डू अली, अभिषेक ¨सह, प्रदीप कनोजिया, जगत नारायण दास,

मोहम्मद नसीमउद्दीन, अरुण निराला, नीलिमा शाह, आदित्य भगत सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे। गगनभेदी नारों से गूंजता रहा कार्यक्रम स्थल फारबिसगंज शहर पटेल जयंती पर गगनभेदी नारों गूंजता रहा। रन फार यूनिटी के मौके पर भाजपा, जदयू, भाजपा महिला मोर्चा, स्कूली छात्र व शहरवासी पटेल का ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यकर्ताओं के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज एवं अपनी- अपनी पार्टी व सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र लगे बैनर थे। मौकेपर नगर अध्यक्ष धीरज पासवान ने कहा कि आज पूरे देश के साथ हमारा शहर

भी लौह पुरुष सरदार पटेल के कार्यों को याद कर रहा है। हम सभी लोगों को देश की एकता के लिए कार्य करने वालों को इसी प्रकार आगे भी प्रोत्साहित करते रहना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.