सड़क हादसा में पिता की मौत, पुत्र की हालत नाजुक, सड़क जाम
अररिया। नेशनल हाईवे की 57 पर लहटोरा गांव के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने
अररिया। नेशनल हाईवे की 57 पर लहटोरा गांव के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पिता पुत्र को कुचलते हुए फरार हो गया। पिता मो. तैयब की मौत घटना स्थल पर हो गई। पुत्र आमीर (उम्र करीब 8 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अमीर को ग्रामीणों ने सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बच्चों की हालत नाजुक देखकर बेहतर उपचार के लिए पूर्णिया भेज दिया। वहीं दूसरी ओर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष दीपांकर श्रीज्ञान पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर यातायात चालू कराया। मृतक को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया गया। ग्रामीण मुआवजा व उपचार कराने के लिए एंबुलेंस की मांग कर रहे थे।
जुमा की नमाज पढ़ने जा रहे थे मृतक
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मो. तैयब अपने बड़े बेटे के साथ दिन के करीब साढ़े 12 बजे गांव के मस्जिद में जुमा की नमाज अदा करने जा रहे थे। हाईवे पार करने क्रम पूर्णिया की ओर से लाल रंग की एक तेज रफ्तार वाहन बाप -बेटे को कुचलते हुए तेज रफ्तार से फरार हो गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते कि गाड़ी का रफ्तार इतनी तेज थी कि वह तेजी से निकल भागी। तुरंत इसकी सूचना नगर थाना व हड़ियाबाड़ा के समीप टोल टैक्स पर तैनात पुलिस को भी दी गई। लेकिन वह लाल रंग की वाहन टोल टैक्स तक नहीं पहुंची। शायद बीच में ही किसी अन्य रास्ते से चालक वाहन सहित भाग निकलने में सफल रहे। मृतक को पांच छोटे बच्चे हैं। सबसे बड़ा लड़का आमीर है। जो गंभीर रूप से घायल है। जिसका उपचार पूर्णिया के एक अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस दर्दनाक हादसा को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। मृतक के पत्नी बीबी रैना सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।