विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Voter Adhikar Yatra: अररिया पहुंचे राहुल गांधी ने कहा- आयोग सिर्फ हमसे शपथ पत्र मांगती है अनुराग ठाकुर से नहीं

Published: Sun, 24 Aug 2025 02:42 PM (GMT+05:30)

अररिया में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

वोटर अधिकार यात्रा में पटना पहुंचे राहुल गांधी
वोटर अधिकार यात्रा में पटना पहुंचे राहुल गांधी

जागरण टीम, अररिया। वोटर अधिकार यात्रा के तहत रविवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राजद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और माकपा महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य अररिया पहुंचे। यात्रा जीरोमाइल सदर अस्पताल होते हुए चांदनी चौक पर पहुंची। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की कड़ी व्यवस्था थी। कई थानों की पुलिस तैनात रही।

राहुल गांधी ने वोट चाेर गद्दी छोड़ के साथ अपना संबाेधन शुरू किया और कहा कि बिहार के करोड़ों लोग मानते हैं कि चुनाव आयोग ने वोट चोरी की है। मेरे द्वारा कही गई वोट चोरी की बात को लोग मान रहे हैं। वोट चोरी का काम आयोग ने हरियाण, महाराष्ट्र और कर्नाटक के चुनाव में की। बिहार में वाेट चोरी नहीं होने देंगे। आयोग का काम सही वोटर लिस्ट देना है।

यह यात्रा चुनाव आयोग का बिहेवियर बदलने के लिए है। कर्नाटक में हमने सवाल रखा, उसका जवाब आयोग ने नहीं दिया। चुनाव आयोग हमसे शपथ शपथ पत्र की मांग करती है, जबकि उसी के लिए अनुराग ठाकुर से शपथ पत्र नहीं मांगा गया। आयोग किसके साथ खड़ी है, यह मीडिया को पता है। वे जिला अतिथि गृह में प्रेस को संबोधित कर रहे थे।

कहा आयाेग न्यूट्रल नहीं है। नाम काटने पर अब तक भाजपा की ओर से एक भी शिकायत नहीं की गई है। क्योंकि आयोग के साथ बीजेपी का पार्टनरशिप है।

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर किसानों के लिए कांग्रेस क्या करेगी, इस पर उन्होंने कहा कि हमारे नेशनल मेनिफेस्टो में किसानों के लिए अलग-अलग आइडिया हैं। किसानों को प्रोटेक्शन मिलना चाहिए, उनका कर्ज का बोझ कम होना चाहिए। हमारी यह यात्रा पूरी तरह सफल है। इसमें सही लोग आ रहे हैं। छोटे छोटे बच्चे नजदीक आकर कानों में कह रहे हैं वोट चोर गद्दी छोड़। लोगों के कानों तक यह बात जा चुकी है।

आयोग इन बच्चों से बात कर ले। यहां का बच्चा-बच्चा पोलिटिकली एक्टीवेट हो गया है। भाजपा और चुनाव आयोग बहुत अच्छे तरीके से एक दूसरे के पार्टनर बने हुए हैं, एक दूसरे की मदद हो रही है। बिहार में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। यहां रोजगार मिलना चाहिए वह नहीं हो रहा है। बदलाव होना जरूरी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।