महागठबंधन ने फूंका सीएम का पुतला
अररिया। महागठबंधन में शामिल उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी, मुकेश साहनी आदि को मुख्यम
अररिया। महागठबंधन में शामिल उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी, मुकेश साहनी आदि को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपमानित किया है। जिसका विरोध जिला राष्ट्रीय जनता दल एवं महागठबंधन के घटक दल रालोसपा, हम, एनसीपी द्वारा चांदनी चौक अररिया में नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जा रहा है। यह बात विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजद अध्यक्ष कमरुज्जमा ने कही। इससे पहले उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन तबतक जारी रहेगा जबतक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सार्वजनिक रूप से अपने बयान को वापस नहीं लेंगे। साथ ही वे माफी भी मांगें। इस मौके पर जगदीश झा गुड्डू, मीर रज्जाक, मो. कलाम, अविनाश आनंद, कमाले हक, शेखर झा, चंदन ¨सह यादव, गंगा ऋषिदेव हम जिला अध्यक्ष, महेश्वर ऋषिदेव, विजय कुमार मिश्र, कैप्टन ताहिर, रमेश मेहता रालोसपा, रणविजय विश्वास, रंजीत ¨सह कुशवाहा, मो. गुफरान, दिलीप पासवान, परवेज आलम, मो. शमशाद, नीरज झा, मीर तनवीर, सुशील कुमार विश्वास, मो. रियाज, सौरभ राणा, मो. बसिरुद्दीन आदि मौजूद थे।