कलश स्थापन आज, शैलपुत्री की पूजा के साथ नवरात्र होगा शुरू
अररिया। आज हाथी पर सवार होकर मां जगदंबे की आगमन से ही क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो चुका
अररिया। आज हाथी पर सवार होकर मां जगदंबे की आगमन से ही क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो चुका है। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा नवरात्र(दुर्गा पूजा) को लेकर पूजा पंडालों एवं दुर्गा मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। साथ ही कलश स्थापना को लेकर शनिवार देर शाम तक लोग उत्साहपूर्ण माहौल में सभी व्यवस्था पूर्ण कर भक्ति भाव में लीन हो गए हैं। आज क्षेत्र के घर- घर में शांति कलश स्थापन के साथ ही विधि विधान पूर्वक मां जगत जननी जगदंबे की पूजा अर्चना की शुरुवात की जाएगी। इस दौरान आज प्रथम शैलपुत्री की पूजा से नवरात्र प्रारंभ होगी। खासकर अररिया प्रखंड के तेगछिया,पटेगना, शरणपुर, मदनपुर, भोजपुर, बैरगाछी, जमुआ, फूलबाड़ी, डाकबंगला सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों के सार्वजनिक दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में प्रतिमा स्थापित कर दुर्गा पूजा विशेष रूप से आरंभ की जाएगी। आज से लगातार नौ दिनों तक मां भगवती की विभिन्न स्वरूपों की अलग अलग पूजा अर्चना की जाएगी। कई प्रमुख स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं धार्मिक नाटक की तैयारी जोरों पर की जा रही है। हालांकि शनिवार को लोगों ने बारिश में भींगते हु पूजा पाठ के लिए कलश, धूप व फल की खरीदारी की।