Move to Jagran APP

छठव्रतियों के बीच साड़ी का हुआ वितरण

अररिया। मोहनी देवी मेमोरियल स्कूल परिसर में मोहनी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से छठ मह

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 01:53 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 01:53 AM (IST)
छठव्रतियों के बीच साड़ी का हुआ वितरण
छठव्रतियों के बीच साड़ी का हुआ वितरण

अररिया। मोहनी देवी मेमोरियल स्कूल परिसर में मोहनी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से छठ महापर्व के अवसर पर छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण संस्था द्वारा किया गया। जिसमें अररिया आरएस के रहीम बीड़ी रोड, साहनी टोला, नवटोलिया, ऋषिदेव टोला, मलिक टोला, रहीकपुर आदि क्षेत्र की महिलाओं को साड़ी दी गई। मुख्य अतिथि कटिहार रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी महेश्वरानंद जी महाराज उपस्थित थे । उन्होंने इस अवसर पर शिव ज्ञान से जीव सेवा तथा मनुष्य सेवा से ईश्वर सेवा को महान धर्म बताया। उन्होंने छठ व्रती की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा आज के दिन भैया दूज पर महिलाओं को वस्त्र देना एक शुभ घड़ी बताया। इस अवसर पर समाजसेवी राज प्रकाश भाटिया तथा पूर्व उप मुख्य पार्षद गौतम शाह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। साड़ी वितरण समारोह एवं उपस्थित महिलाओं का संस्था के संचालक संजय प्रधान ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर गरीब असहाय की सेवा करते रहने की बात कही। उन्होंने सभी आगंतुकों का स्वागत भी किया। संस्था पिछले 18 वर्षों से सेवा मूलक कार्य जैसे छठ व्रती को साड़ी, गरीबों एवं कमजोर को कंबल, बाढ़ आपदा तथा अग्नि पीड़ितों की सेवा संस्था देते आ रही है। कार्यक्रम में समाज के सभी नागरिक बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रचार्य बी एन झा ने किया। इस अवसर पर मनोज भगत, चतुर्भुज केडिया, कृपा शंकर द्विवेदी, रामानंद ¨सह, अजय ¨सह, राजेश गुप्ता, अमरेश, विकास, राकेश, रेखा, लीला, वकील ¨सह, अजय, विकी, प्रद्युत मंडल, वीरेंद्र आदि अन्य गैर शैक्षणिक कर्मचारी भी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.