Move to Jagran APP

मांगों को लेकर आशा ने किया प्रदर्शन

अररिया। फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल के प्रांगण में गुरुवार को बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता सं

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Dec 2018 01:43 AM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 01:43 AM (IST)
मांगों को लेकर आशा ने किया प्रदर्शन

अररिया। फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल के प्रांगण में गुरुवार को बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ एवं बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरनाप्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के अररिया जिलाध्यक्ष किरण झा एवं बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अनुमंडलीय अध्यक्ष विनोदनन्द झा एवं मंत्री मो. हसीब अंसारी के द्वारा किया गया। प्रदर्शनकारियों ने 12 सूत्री मांगों का नारा देते हुए कहा कि बिहार की ग्रामीण जन स्वास्थ्य सेवा में आशा कार्यकर्ताओं तथा फैसिलिटेटर वर्षों से पूरी तन्मयतापूर्वक से सेवारत हैं। परिश्रमपूर्ण योगदान का ही प्रतिफल है कि राज्य संस्थागत प्रसव, मातृ-शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की। पोलियो उन्मूलन में रिकार्ड स्थापित हुआ है। प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों में कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी सेवक सरकार घोषित करें एवं तबतक 18 हजार मासिक मानदेय लागू करे। धरना प्रदर्शनकारियों में जिला सचिव प्रभादेवी, मीरा देवी, नीलम देवी, शमा परवीन, निखत प्रवीण, प्रतिमा देवी, पूनम देवी, सीता देवी, कंचन देवी, सुनीता, सुशीला देवी, कुंती देवी, सियादेवी, प्रीति देवी, मनसा देवी, नीतू देवी, लीला देवी आदि दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.