भ्रष्ट्राचार उन्मूलन सप्ताह को ले निकाली प्रभातफेरी
अररिया। फारबिसगंज प्रखंड की तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में श्
अररिया। फारबिसगंज प्रखंड की तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में शनिवार को भ्रष्टाचार उन्मूलन सप्ताह मनाई गई।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें स्कूली बच्चों के साथ साथ ग्रामीणों ने भाग लिया जिसमें भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के विषय में विस्तार से चर्चा की गयी। इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधान राजीव रंजन ने बताया कि रिश्वत न लेंगे, न देंगे नारा के साथ भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया गया। इससे पूर्व स्कूली बच्चो एवं शिक्षकों द्वारा विद्यालय के पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गयी। मौके पर विद्यालय प्रधान के अलावा •ादयू जिला उपाध्यक्ष रमेश ¨सह,चेतन झा,विक्रम ठाकुर,त्रिलोक भगत,बहादुर हेम्ब्रम,लुखी देवी,¨रकू पासवान,सुनील हांसदा,सुशीला देवी,दिलीप मुर्मु,रामू सोरेन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।