Move to Jagran APP

नीतीश मुखौटा हैं असली सत्ता तो भाजपा के हाथ: तेजस्वी यादव

अररिया। जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव को लेकर उदाहाट में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करत

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 May 2018 07:22 PM (IST)Updated: Fri, 25 May 2018 07:22 PM (IST)
नीतीश मुखौटा हैं असली सत्ता तो भाजपा के हाथ: तेजस्वी यादव
नीतीश मुखौटा हैं असली सत्ता तो भाजपा के हाथ: तेजस्वी यादव

अररिया। जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव को लेकर उदाहाट में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष के राजद नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा- जदयू पर तीक्ष्ण हमला किया। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में असली सत्ता भाजपा के हाथ में है नीतीश चाचा तो मुखौटा हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश जी कहते थे कि मिट्टी में मिल जाऊंगा लेकिन भाजपा से गठबंधन नहीं करूंगा। वे संघमुक्त भारत की बात करते थे लेकिन संघ के साथ चले गए। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा हमारे चाचा कभी इस पार्टी में कभी तो उस पार्टी में चले जाते हैं। वे जोकीहाट के मतदाताओं को ठगने आए थे लेकिन जोकीहाट की जनता इस बार उन्हें ठगेगी। देश में आरक्षण खत्म की बात चल रही है। अमन चैन वाले लोगों के बीच नफरत फैलाने वालों के खिलाफ जोकीहाट की जनता खड़ी है। उन्होंने कहा कि उनके पिताजी लालू यादव शेर हैं । सांप्रदायिक उन्माद न पैदा हो, इसलिए उन्होंने समस्तीपुर में अडवाणी जी की रथ रोकने का काम किया था। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया और उन्होने लालूजी को जेल भेजवा दिया। उनके पिता कहते थे कि नीतीश के पेट में दांत है। तेजस्वी ने कहा कि हम नहीं समझे थे कि वे हमें भी नहीं छोडेंगे। तेजस्वी तो बहाना था भाजपा में जाना था। लालू जी ने भाजपा को रोकने के लिए बडी कुर्बानी दी। आज बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी सत्ता में है। उन्होंने जदयू प्रत्याशी मुर्शिद आलम पर उंगली उठाते हुए कहा कि जदयू प्रत्याशी पर मूर्ति चोरी, रेप, मर्डर के आरोपित हैं। क्या जोकीहाट विधानसभा की जनता कभी उन्हें अपना आशीर्वाद देगी । ¨हदू मुस्लिम सीख इसाई सबों का यह देश है। भाजपा नेता गिरिराज ¨सह सबको पाकिस्तान भेजते हैं। नीतीश जी के टैक्स कलेक्टर आरसीपी ¨सह यहां बैठे हैं। जोकीहाट की जनता बिकाउ नहीं टिकाऊ है। विपक्ष के लोग गोलबंद हैं। बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राजद है तो राजद को सरकार बनाने देना चाहिए था। यह जोकीहाट का चुनाव नहीं, इस चुनाव परिणाम का असर पूरे मुल्क पर पड़ेगा। विपक्ष गोलबंद हो रहा है। यूपी में भी मायावती व अखिलेश का गठबंधन उनके पिता लालूजी ने कराया है। सभा को संबोधित करते हुए सांसद सरफराज आलम ने कहा कि बीजेपी गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर फेल है। हॉस्पीटल कागज पर चल रहा है। डेढ़ सौ रुपये लेने की बात चिकित्सक से पूछा तो वे विदक गए। भ्रष्टाचार चरम पर है। सभा को संबोधित करने वालों में पूर्व सांसद सुकदेव पासवान, रामजी मांझी, अररिया विधायक आबिदुर्रहमान, नरपतगंज विधायक अनिल यादव, पूर्व विधायक इंद्रानंद यादव, बेचन झा, अरूण यादव, केएन विश्वास, प्रोफेसर सदरे आलम, सुरेश पासवान, रहबान अली राकेश, राजद प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर हसन, जमायत उलेमा ¨हद के अररिया सदर आबिद हुसैन , प्रयाग पासवान, अखिलेश पासवान आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.