Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनीं पीएम मोदी के मन की बात

अररिया। फारबिसगंज के रेणु पुस्तकालय परिसर में रविवार को नगर अध्यक्ष धीरज पासवान एवं प्रदे

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Oct 2018 01:20 AM (IST)Updated: Mon, 01 Oct 2018 01:20 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनीं पीएम मोदी के मन की बात
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनीं पीएम मोदी के मन की बात

अररिया। फारबिसगंज के रेणु पुस्तकालय परिसर में रविवार को नगर अध्यक्ष धीरज पासवान एवं प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रेडियो के माध्यम से पीएम मोदी के मन की बात सुने। मौके पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के सवा सौ करोड़ देशवासियों के साथ सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते हुए पराक्रम पर्व मनाया। जब हमारे सैनिकों ने हमारे राष्ट्र पर आतंकवाद की आड़ में प्रॉक्सी वॉर की धृष्टता करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। देश के नागरिक खासकर युवा-पीढ़ी यह जान सके कि हमारी ताकत क्या है, हम कितने सक्षम हैं और कैसे हमारे सैनिक अपनी जान जोखिम में डालकर देशवासियों की रक्षा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पराक्रम पर्व जैसा दिवस युवाओं को हमारी सशस्त्र सेना के गौरवपूर्ण विरासत की याद दिलाता है और देश की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने के लिए हमें प्रेरित भी करता है। पीएम मोदी ने कहा,'हम शांति में विश्वास करते हैं और इसे बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन सम्मान से समझौता करके ही राष्ट्र की संप्रभुता की कीमत पर कतई नहीं। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की बातें लोगो तक पहुंचाने एवं आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामनाथ गुप्ता, राहिल खान, पप्पू राय, सोनू भगत, कृत्यानंद मंडल, सुधीर ¨सह, अंशु गुप्ता, शिव राम शर्मा, मनोहर शर्मा, श्याम सुंदर मंडल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.