बिहार में बड़ा हादसा: मकान की दीवार गिरी, तीन लोगों की दबकर मौत
फारबिसगंज में पुराने मकान की दीवार दुकान पर गिर पड़ी जिसके मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।
By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 25 Aug 2018 06:27 PM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 10:19 PM (IST)
अररिया [जेएनएन]। जिले के फारबिसगंज थानाक्षेत्र में एक पुराने घर के अचानक गिर जाने से उसके मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। घटना फारबिसगंज स्थित सदर रोड की है जहां एक पुराने भवन का एक हिस्सा बगल की दुकान पर जा गिरा जिससे दुकान के पास राखी खरीद रहे तीन लोगों की मौत हो गई। घटना पांच बजे शाम की है।
घायलों का पता नहीं चल पाया है, मलबे को हटाने का काम चल रहा है फिर पता चलेगा कि कितने लोग दबे हुए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय पुराने भवन में तोड़फोड़ का काम चल रहा था।
घटना के बाद मौके पर अफरातफरा की स्थिति है। एसडीओ व एसडीपीओ , पुलिस बल के जवान सहित नगर प्रशासन के कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। जेसीबी से मलवे को हटाया जा रहा है। फारबिसगंज एसडीओ अनिल कुमार ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें