भारत से नेपाल स्मैक ले जा रहा युवक अररिया में गिरफ्तार, SSB और पुलिस ने दबोचा
भारत-नेपाल सीमा पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुआड़ी पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई में 9.77 ग्राम ...और पढ़ें

पकड़ा गया नेपाली युवक। (जागरण)
HighLights
कुआड़ी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई।
9.77 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी।
दीपक कुमार गुप्ता, सिकटी (अररिया )। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुआड़ी थाना पुलिस तथा मजरख कम्पनी की बाह्य सीमा चौकी की संयुक्त टीम ने 9.77 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार नेपाली नागरिक की पहचान रौशन झा जिला मोरंग नेपाल के रूप में की गई है। घटना की जानकारी देते हुए कुआड़ी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।
कुआड़ी थाना पुलिस व एसएसबी की संयुक्त गश्ती के दौरान इंडो-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 166 के समीप एक व्यक्ति भारत से नेपाल की ओर जाता हुआ दिखा।
नशीला पदार्थ बरामद
संदिग्ध प्रतीत होने पर उस व्यक्ति को रोककर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान व्यक्ति की जेब से 9.77 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
बरामद मादक पदार्थ की ड्रग डिटेक्शन किट के माध्यम से जांच करने पर स्मैक होने की पुष्टि की गई। इसके अतिरिक्त उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह नेपाली नागरिक है।
उसके पास से नेपाली नागरिकता कार्ड (पहचान पत्र ) भी पाया गया है। गिरफ्तार नेपाली नागरिक ने पुलिस के समक्ष बरामद मादक पदार्थ का उपयोग स्वयं के सेवन हेतु ले जा रहा था, कबूल की है।
एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि बरामद 9.77 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक, एक मोबाइल फोन तथा गिरफ्तार अभियुक्त की जब्ती सूची बनाकर कुआड़ी पुलिस को आवश्यक कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया है।
इधर कुआड़ी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ हीं जब्त मोबाइल फोन के आधार पर इसके लिंक का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- 'मैं MLC बोल रहा हूं, काम करो वरना...', फोन कर अफसरों पर जमाता था धाक, चढ़ा बिहार पुलिस के हत्थे
