Araria News: फुलकाहा और घुरना के पूजा पंडालों पर पुलिस की पैनी नजर, इस बात की है पुलिस को चिंता
नरपतगंज थाना क्षेत्र फुलकाहा थाना क्षेत्र घुरना थाना क्षेत्र एवं बसमतिया ओपी क्षेत्र में कुल 26 जगहों पर शारदीय नवरात्र के तहत मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से हो रही है। चारो थानों के पदाधिकारी ने सुरक्षा के व्यवस्था की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली है।
अररिया जागरण संवाददाता। नरपतगंज थाना क्षेत्र फुलकाहा थाना क्षेत्र घुरना थाना क्षेत्र एवं बसमतिया ओपी क्षेत्र में कुल 26 जगहों पर शारदीय नवरात्र के तहत मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से हो रही है। चारो थानों के पदाधिकारी ने सुरक्षा के व्यवस्था की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली है। कुल मिलाकर नरपतगंज, फुलकाहा, घुरना, सुरसर, डुमरिया, बसमतिया, चेनपुरा, भोड़हर, मिरदौल, अंचरा एवं सोनापुर के प्रत्येक मंदिर और पूजा पंडालों में एक आर्मगार्ड पर चार पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
भारत नेपाल सीमा से सटे घुरना मंदिर में चार महिला पुलिस दो चौकीदार चार अर्म्सगार्ड पर एक एएसआई तैनात है। इसी अनुपात में फुलकाहा के वैष्णवी दुर्गा मंदिर में भी पुलिस बल लगाए गए हैं। दुर्गा मंदिरों में एवं पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है जिसकी निगरानी कमिटी अध्यक्ष कर रहे हैं। नरपतगंज थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय, फुलकाहा के थानाध्यक्ष नगीना कुमार घुरना थानाध्यक्ष संजय मिश्रा, बसमतिया ओपी अध्यक्ष शिवशंकर कुमार की पैनी नजर लगातार पूजा पांडालों पर बनी हुई है। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है।
माता कालरात्रि की भक्तों ने की पूजा
थानाध्यक्ष ने बताया कि अष्टमी पूजा के दिन से जिला से आये मजिस्ट्रेट यहां तैनात होंगे। घूरना बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में माता के सप्तमी पूजा को हीं माता कालरात्रि की पूजा के दिन ही माता का पट खोल दिया गया। शनिवार को माता के सातवें रूप कालरात्रि माता की विधिवत पूजा की गई। ज्यों-ज्यों नवमी नजदीक आ रहा है, त्यों-त्यों पूजा पंडालों में लगने वाली भीड़ में इजाफा हो रहा है। सभी पूजा समितियों को थानाध्यक्ष द्वारा लाइसेंस दिया गया है।
गांव वाले कर रहे जीतोड़ मेहनत
साथ हीं शांति एवं सुरक्षित माहौल में पूजा संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। इधर सोनापुर स्थित दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष उमेश यादव सचिव हेमनारायण साह फुलकाहा के क्रमशः श्यामदेव यादव शिवजी प्रसाद साहा, राजा रक्षित, सुरसर के राजेंद्र बिराजी अरविंद बिराजी, घुरना के अध्यक्ष शंभू प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष मुकेश साह, कोषाध्यक्ष अनिल सोनी, सचिव अरूण साह, बिनोद ठाकुर, डुमरिया के विद्यानंद बहरदार ,बसमतिया के अशोक पंकज विद्यासागर आदि पूजा को सफल बनाने में जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।
सहयोग देने के लिए सुरक्षाबल तैनात
गांव के जवनों को सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग देने के लिए तैनात किया गया है। पूजा स्थल पर भक्ति कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी इन लोगों ने दी है। सभी थानाध्यक्षों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाएं। किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है अगर कोई अफवाह फैलाता है तो इसकी सूचना तुरंत थाना के मोबाइल नंबर पर दें।