Move to Jagran APP

शहीद महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया नमन

अररिया। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व शुक्रवार को फारबिसगंज शहर के विभिन्न चौक चौराहों

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 11:53 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 11:53 PM (IST)
शहीद महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया नमन

अररिया। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व शुक्रवार को फारबिसगंज शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर स्थापित अमर शहीद महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। माल्यार्पण कार्यक्रम नगर परिषद की मुख्य पार्षद चंदा जायसवाल की अगुवाई में किया गया। जिसकी शुरुआत सुभाष चौक पर स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर नप मुख्य पार्षद चंदा जायसवाल ने माला पहनाकर की। इसके बाद माल्यार्पण पद यात्रा सुल्तान पोखर के समीप स्थापित माहाराणा प्रताप की प्रतिमा, चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा, कोठीहाट पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा, गोढियारी चौक पर स्थापित बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा, धर्मशाला चौक पर स्थापित प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा एवं अंतिम मे स्टेशन चौक पर स्थापित स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्पन्न हुआ। माल्यार्पण कार्यकम के दौरान मुख्य पार्षद एवं नप के सभी पार्षदों ने बुद्धिजिवियो व महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी के प्रति उनके किये गए कार्यों को बताया एवं अनुसरण करने की बात कही। मौके पर मौजूद मुख्य पार्षद चंदा जायसवाल एवं ईओ जयराम प्रसाद ने कहा कि कोरोना वायरस को देखते हुए सरकार के गाइडलाइन के अनुसार ही बहुत कम लोगों की संख्या में माल्यार्पण कार्यक्रम को किया गया है। उन्होंने कहा कि जंगे आजादी में कुर्बानी देने वाले अमर शहीद स्वतंत्र सेनानियों को नगर परिषद नमन करता है। इस मौके पर पूर्व मुख्य पार्षद अनूप कुमार जायसवाल, वार्ड पार्षद कृष्णदेव भगत, वार्ड पार्षद सफीना खातुन, हेमंत कुमार रजक, बेबी राय, सरिता गुप्ता, सुनीता जैन, उमाशंकर उर्फ बुलबुल यादव, कंचन देवी, प्रीतम गुप्ता, सुशील कुमार, राजा अली, नाजदा खातुन, मो. इस्लाम, चुन्नी खातुन, रंजू देवी, मो. जलाल, गुंजन सिंह, चांदनी सिंह, मो. इजहार, इरफान अंसारी, मोती खान, शिवली रंजन, पिकी देवी सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

अनुमंडल प्रशासन ने एक ही समय पर सभी महापुरुषों को किया माल्यार्पण फारबिसगंज में महापुरुषों के मर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कार्यक्रम को लेकर अनुमंडल प्रशासन के द्वारा विशेष निर्देश जारी किया गया था। जिसके तहत शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर स्थापित महापुरुषों के प्रतिमा पर एक ही समय में सुबह नौ बजे माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को लेकर सभी प्रतिमा स्थल पर पदाधिकारी की नियुक्ति की गई थी। सभी स्थानों पर अनुमंडल प्रशासन के निर्देशानुसार पदाधिकारियों ने माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर बीडीओ अमित आनंद, चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल पर अवर निबंधन पदाधिकारी देवेन्द्र प्रसाद, महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल पर सीओ संजीव कुमार, लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थल पर अपर एसडीओ रंजीत कुमार, बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर डीसीएलआर मो. यूनुस अंसारी, डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा स्थल पर नगर परिषद के ईओ जयराम प्रसाद एवं शहीद पंडित द्विजदेनी की प्रतिमा पर डीएसपी मनोज कुमार एवं थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादव ने माल्यार्पण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.