गड़बड़ी और घटना की पल-पल की जानकारी देंगे सुरक्षा कर्मी: डीआइजी
अररिया। जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए चुनाव आयोग कोई
अररिया। जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए चुनाव आयोग कोई कोर कसर नहीं रखना चाहता है। प्रत्येक घटना और गड़बड़ी की पल-पल की सूचना कंट्रोल रूम को सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को देनी है।
पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी सौरभ कुमार सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पर नजर रख रहे हैं। यह जानकारी जोकीहाट थाना के सूत्रों ने दी और बताया कि शनिवार की देर संध्या जोकीहाट थाना मुख्यालय में डीआइजी पहुंचे थे। मौके पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का जायजा लिया है। इस दौरान एसपी धूरत शायली, एसडीपीओ केडी ¨सह, जोकीहाट थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव सहित सभी पुलिस अधिकारी उनके साथ मौजूद थे। डीआइजी ने चुनाव के दौरान शरारती तत्वों व बूथ लुटेरों पर पैनी नजर रखने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा कि कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही न बरतें। गड़बड़ी की सूचना कंट्रोल रूम को शीघ्र देंगे। इस दौरान एसपी ने चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की ¨बदुवार जानकारी डीआइजी को दी है।