फुलकाहा में शराब तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
अररिया। फुलकाहा थाना पुलिस ने गुरुवार को शराब तस्कर का मास्टरमाइंड ललन कुमार यादव एवं
अररिया। फुलकाहा थाना पुलिस ने गुरुवार को शराब तस्कर का मास्टरमाइंड ललन कुमार यादव एवं रवि गुप्ता को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार शराब तस्कर में फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी ललन यादव एवं फुलकाहा निवासी रवि गुप्ता बताया जाता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ललन यादव एवं रवि गुप्ता नेपाल क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र के जिलों में शराब तस्करी के धंधे में वर्षों से जुड़ा हुआ था। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद से हीं अपने गिरोह को तैयार कर शराब की सप्लाई करता था। फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर पूर्व में भी आधे दर्जन मामले दर्ज हैं। कई बार ये दोनों शराब मामले में जेल भी जा चुका है। पुलिस को बहुत दिनों से इसकी तलाश थी। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के धंधे से जुड़ने के बाद इसने काफी संपत्ति अíजत की है। उनकी संपत्ति की भी जांच करवाई जाएगी। बताते चलें कि लॉकडाउन होने के बावजूद भी इंडो नेपाल बॉर्डर से सीमा क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों में शराब तस्करी का धंधा जोरों पर है। यह पुलिस के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सीमा पर तैनात एसएसबी तथा पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर तस्कर आसानी से शराब तस्करी के धंधे को अंजाम देते आ रहे हैं। लेकिन पुलिस व एसएसबी लगातार शराब तस्कर को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है।