Move to Jagran APP

राजद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं कामिनी

अररिया। फारबिसगंज के अस्पताल रोड स्थित राजद कार्यालय में गुरुवार को जिला स्तरीय बैठक जिलाध्

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 11:32 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 11:32 PM (IST)
राजद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं कामिनी

अररिया। फारबिसगंज के अस्पताल रोड स्थित राजद कार्यालय में गुरुवार को जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष सुरेश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अररिया जिला महिला का संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष के द्वारा शहर की समाजसेवी महिला कामिनी गोयल को महिला जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनयन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नवचयनित महिला मोर्चा की अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। नव मनोनीत महिला जिलाध्यक्ष कामिनी गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल गरीब, शोषित और पीड़ित की पार्टी है। राजद हमेशा महिलाओं के सामान्य भागीदारी का पक्षधर रहा है। वहीं जिलाध्यक्ष सुरेश पासवान ने कहा समाज के अंतिम से अंतिम व्यक्ति तक संगठन के दायित्वों को पहुंचना है। वरीय नेता क्रांति कुंवर ने कहा कि महिला मोर्चा की कमान कामिनी गोयल को संभालने से संगठन को और बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिला जिलाध्यक्ष समाज सेविका के रुप में जानी जाती हैं। इसलिए उनके पास संगठन चलाने का बेहतर अनुभव है। मौके पर प्रधान महासचिव अरुण यादव, वाहिद अंसारी, नगर अध्यक्ष बेलाल अली, वार्ड पार्षद राजा अली, प्रो. उदयानंद यादव, साबिर इदरीश, अबू मोहम्मद अंसारी, असलम प्रवेज, सुनील प्रवीण सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.