यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जोगबनी को नगर परिषद बनाये जाने पर लोगों में खुशी का माहौल
अररिया। जोगबनी को नगर पंचायत से नगर परिषद बनाये जाने पर जोगबनीवासी में हर्ष व्याप्त है। लोगों

अररिया। जोगबनी को नगर पंचायत से नगर परिषद बनाये जाने पर जोगबनीवासी में हर्ष व्याप्त है। लोगों ने इसके लिए बिहार सरकार के प्रति आभार जताया है।इस मौके पर नप के वार्ड पार्षद सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय ने कहा कि नगर पंचायत से नगर परिषद होने केबाद विकास की गति तेज होगी।इसके लिए जोगबनीवासी की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई। इस संबंध में उन्होंने बताया कि नगर परिषद का दर्जा मिलने पर नगर के लोगो का नागरिक सुबिधा में बढोतरी होगी।
इस सबंध मे भाजपा जिला मंत्री रोहित यादव ने कहा कि बिहार सरकार के मंत्रिमंडल द्वारा राज्य में शहरीकरण को गति देने के लिए सूबे में 111 नये नगर निकाय सहित अररिया जिला के जोगबनी नगर पंचायत को नगर परिषद में विस्तारित करने के साथ नरपतगंज रानीगंज व जोकीहाट को नगर पंचायत के रूप में गठन की मंजूरी दिए जाने का भाजपा ने स्वागत करते हुए बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री तारकिशोर प्रसाद के प्रति आभार जताया है। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री ने रविवार को जोगबनी में भाजपा कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों संग एक दूसरे अबीर गुलाल ओर मिठाई खिलाते हुए कही। जिला मंत्री श्री यादव ने बताया कि नये। नगर निकायों के गठन व अपग्रेड होने के बाद इन क्षेत्रों में न सिर्फ कई बड़े बदलाव आएंगे।बल्कि योजना का आकार बढ़ेगा।इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए वार्ड पार्षद आनन्द साह ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जोगबनी को नगर परिषद बनाये जाने से विकास की गति तेज तो होगी ही साथ ही सीमावर्ती शहर होने के नाते इसका सौन्दर्यीकरण भी होगा।
इस सबंध में भाजपा के जिला प्रवक्ता राजन तिवारी ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि जोगबनी को नगर परिषद का दर्जा मिलने से वार्ड के साथ साथ चुहुमुखी विकास की ओर जोगबनी अग्रसर होगा।उन्होंने कहा कि जोगबनी नगर पंचायत से नगर परिषद में अपग्रेडहोने से नागरिक सुविधा के साथ साथ अन्य संसाधनों में भी इजाफा होगा।
