जीवछ उपाध्यक्ष तो राजकिशोर बने शक्ति केंद्र प्रमुख
अररिया। संगठन का विस्तार करते हुए पटेगना मंडल भाजपा मंडल में कई कार्यकत्र्ताओं का मनोनय
अररिया। संगठन का विस्तार करते हुए पटेगना मंडल भाजपा मंडल में कई कार्यकत्र्ताओं का मनोनयन किया गया। साथ ही पटेगना भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू कुमार साह उर्फ बमबम साह ने वीडियो कांफ्रेसिग के माध्यम से विचार विमर्श करते हुए मुख्य रूप से उपाध्यक्ष पद के लिए ताराबाड़ी निवासी जीवछानंद मंडल को मनोनीत किया वहीं शरणपुर पंचायत के शक्ति केंद्र प्रमुख के रूप में शरणपुर निवासी राजकिशोर साह को पत्र देकर मनोनीत किया गया। खासकर जीवछानंद मंडल को उपाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकत्र्ताओं के बीच खुशी का माहौल व्याप्त है। इस संदर्भ में मंडल अध्यक्ष बमबम साह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सभी कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने तथा जन-जन तक केंद्र सरकार के संदेशों को पहुंचाने के लिए स्वच्छ छवि के निष्ठावान लोगों को कमेटी में जगह दिया जा रहा है। जीवछानंद मंडल के चयन से पटेगना भाजपा मंडल को काफी बल मिलेगा। नवमनोनित मंडल उपाध्यक्ष जीवछानंद मंडल ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मान देना तथा प्रधानमंत्री के मिशन सबका साथ सबका विकास फार्मूला के साथ युवाओं से कदम से कदम मिलाकर चलना ही प्राथमिकता होगी। निष्पक्ष मनोनयन से वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामानंद सिंह यादव, विनोद कुमार झा, सुभाष मिश्र, बालकृष्ण झा आदि ने खुशी जाहिर करते हुए संगठन के लिए चयन को कारगर बताया।