जयंती पर याद किए गए शहीद भगत सिंह
अररिया। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सिमरबनी बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में शनिवार
अररिया। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सिमरबनी बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में शनिवार को समाजिक संगठन पीपुल्स पावर के प्रमंडल प्रभारी प्रभात यादव की अध्यक्षता में शहीद-ए-आजाद भगत सिंह के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर 112 वीं जयंती मनाई गई। मौके पर मौजूद समाजिक संगठन पीपुल्स पावर के प्रमंडल प्रभारी प्रभात यादव ने कहा कि भगत सिंह अपने साथी राजगुरु और सुखदेव के साथ देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे। उन्होंने कम उम्र में ही देश के लिए अपने जीवन की कुर्बानी दे दी। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर महान क्रांतिकारी के जीवन चरित्र के बारे में हमेशा पढ़ना चाहिए। कहा कि हम सबको शहीद भगत सिंह के बताये हुए मार्ग पर पद पर चल कर वर्तमान परिस्थितियों के लिए लड़ना होगा। महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह का जीवन और बलिदान हर हिदुस्तानी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। मौके पर मौजूद समाजिक संगठन पीपुल्स पावर प्रमंडल प्रभारी प्रभात यादव , जिला प्रभारी लालू कुमार यादव , जिला मिडिया प्रभारी कुनाल कुमार यादव , उप जिला प्रभारी सोनू कुमार यादव , प्रखंड प्रभारी विकास विप्लव, उप प्रखंड प्रभारी मंजेश कुमार यादव, प्रवीण झा, नीतीश कुमार यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता व सिमरबनी कैंप प्रभारी रमेश यादव , राजेंद्र रजक, अर्जुन सिंह भी मौजूद थे।