एससी-एसटी छात्रों को हर माह मिलेगा 15 किलोग्राम खाद्यान्न
फोटो - 18एआरआर 50,51 अररिया। कल्याण विभाग के छात्रवास में रहने वाले एससी एसटी छात्रों
फोटो - 18एआरआर 50,51
अररिया। कल्याण विभाग के छात्रवास में रहने वाले एससी एसटी छात्रों के लिए अच्छी खबर है। इन छात्रों को सरकार की ओर से 15 किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। जिले के रानीगंज, नरपतगंज, पलासी के सोहेंदर पंचायत में कल्याण विभाग द्वारा 15 साल पहले छात्रावास बनाया गया था, जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के बच्चों के रहने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन खाने का कोई इंतजाम नहीं था। अभिभावकों को ही इसका सहन करना पड़ता है। जिसके चलते आर्थिक रूप से कमजोर कुछ बच्चे छात्रवास छोड़कर चले गए। - प्रतिमाह मिलेगा खाद्यान्न जिला कल्याण पदाधिकारी मिथलेश कुमार के अनुसार छात्रावास में रहने वाले एसएसी- एसटी जाति के बच्चों को विभाग द्वारा प्रति महीना आठ केजी चावल और सात किलोग्राम गेंहू उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्रवास में रहकर पढ़ाई कर पाएंगे। करीब 75 बच्चे इन छात्रवास में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। अब इन बच्चों के लिए खाद्यान्न हर महीना खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। आदेश पत्र प्राप्त हुआ है। बहुत जल्द योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
- बच्चों का दर्द
नरपतगंज प्रखंड के अंबेडकर कल्याण छात्रवास में 25, पलासी प्रखंड के सोहेंदर में कल्याण छात्रावास में 15 और रानीगंज कल्याण छात्रवास में करीब दस अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति के बच्चे रह रहे हैं। अंबेडकर कल्याण छात्रवास में रह रहे बबलू कुमार पासवान, अमरजीत कुमार पासवान, राजा पासवान, जय प्रकाश पासवान आदि छात्रों को कहना है कि काफी दिक्कत से रह रहे हैं। घर से खाने के सामान लाते हैं। छात्रावास में बिजली की व्यवस्था नहीं है। मकान जर्जर है। छत से पानी रिश्ता है, जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खाद्यान्न की व्यवस्था शुरू होने के बाद वह अधिक मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। वहीं सोहेंदर कल्याण छात्रवास के बच्चों ने कहा कि भवन को मरम्मत कराया गया है। खाद्यान्न मिलने से अभिभावकों को राहत मिलेगी। जबकि रानीगंज के अधिकांश बच्चे आर्थिक तंगी के कारण ज्यादातर घर पर ही समय गंवा देते हैं। कोट - विभाग से आदेश पत्र प्राप्त हुआ है। छात्रावास में रहने वाले एससी- एसटी जाति के प्रत्येक छात्र को प्रतिमाह खाद्यान्न योजना लाभ दिया जाएगा। प्रत्येक छात्र को चाव व गेंहू से कुल पंद्रह किलो अनाज मिलेगा। -मिथलेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी , अररिया ।