विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर पटाखा फैक्ट्री हादसे में झुलसे अररिया के एक और मजदूर की मौत, 4 हुई मृतकों की संख्या

Published: Mon, 18 May 2026 11:56 AM (IST)

इंदौर की पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसे नरपतगंज के अभिषेक कुमार पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई।

इंदौर के जिला अस्पताल में मृतक अभिषेक कुमार पासवान। (सौजन्य: ग्रामीण)

इंदौर के जिला अस्पताल में मृतक अभिषेक कुमार पासवान। (सौजन्य: ग्रामीण)

HighLights

  1. अभिषेक कुमार पासवान की इंदौर में इलाज के दौरान मौत।

  2. पटाखा फैक्ट्री आग में मृतकों की संख्या चार पहुंची।

  3. कई मजदूर लापता, चार अन्य का इलाज जारी।

संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया)। बीते 14 मई को मध्य प्रदेश की इंदौर जिले के देवास टोंक कला में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से बुरी तरह झुलसे नरपतगंज प्रखंड के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत भवानीपुर गांव के इलाजरत 23 वर्षीय अभिषेक कुमार पासवान पुत्र सलूकी पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई।

इंदौर जिले के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जिसका शव एंबुलेंस से भवानीपुर गांव स्थित उसके घर लाया जा रहा है। जबकि छह अन्य मजदूर लापता बताया जा रहा है।

वहीं, चार मजदूरों का अभी भी इंदौर स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही नरपतगंज प्रखंड के अलग-अलग गांवों से इस घटना में मरने वालों की संख्या चार हो गई है।

शनिवार को पहुंचा था 3 मजदूरों का शव

शनिवार तक तीन मजदूरों का शव गांव पहुंचा था। इनमें फुलकाहा थाना अंतर्गत मानिकपुर पंचायत के भवानीपुर वार्ड संख्या पांच के धीरज कुमार (25) और नरपतगंज थाना क्षेत्र की गोखलापुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी 18 वर्षीय अमर कुमार राम सहित गोखलापुर गांव निवासी 19 वर्षीय अमन कुमार का शव शामिल है।

वहीं, भवानीपुर गांव के ही 24 वर्षीय बबलू कुमार अब भी लापता हैं। स्वजन लगातार खोजबीन में जुटे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

इस हादसे में 20 वर्षीय पिंटू कुमार, 25 वर्षीय अजय कुमार, 25 वर्षीय लालटू कुमार तथा 50 वर्षीय रामवृक्ष पासवान गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका इलाज इंदौर के अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि सभी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। इधर घटना के बाद पूरे भवानीपुर गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: इंदौर की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड गाड़ियां

यह भी पढ़ें- रोटी कमाने गए थे परदेस, इंदौर पटाखा फैक्ट्री में आग की लपटों ने छीन ली जिंदगी; अरर‍िया पहुंचा शव तो रो पड़ा हर आंख