विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलीगढ़ का रोबोट दिल्ली में देगा कड़ी प्रतिस्पद्र्धा

By Edited By:
Published: Thu, 28 Feb 2013 01:20 AM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2013 01:26 AM (IST)

News Article Hero Image

इगलास : मंगलायतन विश्वविद्यालय के चार छात्रों द्वारा बनाया गया रोबोट आईआईटी-दिल्ली में देशभर से आए चुनिंदा छात्रों के रोबोट के साथ होड़ करता दिखाई देगा। मंविवि में रोबोट्रिस्ट-2013 की जोनल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें मंविवि के अलावा जीएलए विवि के छात्रों के विभिन्न रोबोट के बीच प्रतिस्पद्र्धा हुई। इसमें मंविवि के बीटेक (ईसी) थर्ड ईयर के छात्र यादवेंद्र सिंह, वैभव गोयल, शिवेंद्र व विवेक चौधरी का बनाया रोबोट निर्णायकों को सबसे अधिक पसंद आया। इसे प्रथम पुरस्कार हासिल हुआ है। इस रोबोट की खासियत है कि यह एक खास मार्ग पर खुद-ब-खुद आगे बढ़ता जाता है। छात्रों का कहना था कि वे इसके लिए कई दिनों से प्रयासरत थे। अब यह विजेता टीम रोबोट्रिस्ट-2013 के एक से चार मार्च के बीच आयोजित होने वाले फाइनल राउंड में आईआईटी दिल्ली में भाग लेंगे। इसमें 40 जोन से चुनकर आए हुए छात्रों के रोबोट के बीच प्रतियोगिता होगी और विजेता टीम को चैम्पियनशिप मिलेगी। छात्रों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. सतीश चंद्र जैन और आईईटी के निदेशक प्रो. ओ.पी. जैन ने बधाई दी है। प्रतियोगिता में विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, राकेश कुमार, अजय कुमार, जेपी गर्ग आदि ने भाग लिया। संचालन अगम जैन ने किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।