Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों के लिए देसी पावर प्लांट ने लगाया आरओ

अररिया। देसी पावर फाउंडेशन अररिया के तत्वावधान में सोमवार को जोकीहाट के बहारबाड़

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Sep 2017 07:02 PM (IST)Updated: Mon, 11 Sep 2017 07:02 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के लिए देसी पावर प्लांट ने लगाया आरओ
बाढ़ पीड़ितों के लिए देसी पावर प्लांट ने लगाया आरओ

अररिया। देसी पावर फाउंडेशन अररिया के तत्वावधान में सोमवार को जोकीहाट के बहारबाड़ी में बाढ़ पीड़ितों को शुद्ध जल के लिए आरओ लगाया गया। आरओ का उद्घाटन दभड़ा पंचायत के मुखिया मंजुर आलम ने की। उद्घाटन के बाद मुखिया ने अपने हाथों से दर्जनों ग्रामीणों को शुत्र जल भी पिलाया। फाउन्डेशन के प्रबंध निदेशक शैलेन्द्र शरण तथा मुख्य कार्यपालक दीपक दास ने बताया कि बाढ़ के बाद शुद्ध पेय जल पीना पीड़ितों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। क्योंकि बाढ़ में पानी पूरी तरह से दुषित हो जाता है। दुषित पानी कई बिमारियों का जड़ है। ऐसी परिस्थिति में पीड़ितों को शुद्ध जल पीने का प्रयास करना चाहिए। प्रबंध निदेशक ने बताया कि फाउन्डेशन की ओर से बहारबाड़ी पंचायत के लोगों के लिए यह सुविधा प्रदान की है। उन्होंने बताया कि पंचायत के लोगों के लिए दिन में तीन बार अलग अलग समय में पानी का वितरण किया जाएगा।

loksabha election banner

उद्घाटन के दौरान वार्ड सदस्य परशुराम मंडल, फाउंडेशन के मनोहर पाठक, विपिन ठाकुर, दिलीप मंडल, गणेश मंडल आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.