विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सड़क पर निकली बकरी को काटकर खा गए, अररिया में 7 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज  

Published: Sun, 20 Sep 2026 03:55 PM (IST)

पलासी के धपड़ी पूरब टोला में बकरी काटकर खा जाने के विवाद में रीसिया देवी ने सात लोगों के खिलाफ मारपीट और छिनतई का मामला दर्ज कराया है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. बकरी काटकर खा जाने के विवाद से शुरू हुआ मामला।

  2. पीड़िता रीसिया देवी ने सात लोगों पर आरोप लगाया।

  3. मारपीट और छिनतई का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

संसू, पलासी (अररिया)। प्रखंड क्षेत्र के धपड़ी पूरब टोला निवासी रीसिया देवी ने बकरी काट कर खा जाने के विवाद को लेकर अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में सात लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कराया है, जिसमें कुंदन कुमार यादव उर्फ बुल्ला, निखिल ऋषिदेव, सदानंद यादव उर्फ भुट्टू, गीता देवी, गोलू ऋषिदेव सहित अन्य लोगों को आरोपित किया गया है।

घटना बीते 15 व 16 सितम्बर की बताई गई है। विलंब से थाना में सूचना का कारण पंचायत को बताया गया है। दर्ज मामले में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि बीते 15 सितम्बर अपराह्न उनकी बकरी घर के आगे सड़क की ओर थी, जिसको कुंदन कुमार यादव उर्फ बुल्ला तथा निखिल ऋषिदेव पकड़ कर ले गया।

उक्त दोनों ने निखिल ऋषिदेव के घर पर काट कर बकरी खा लिया। इसी बात को लेकर 16 सितम्बर पूर्वाह्न मैं अपनी किराना दुकान पर चर्चा कर रही थी। इसी दौरान उक्त दोनों के अलावे अन्य नामजद लोगों ने अपशब्द का प्रयोग शुरू कर दिया।

वादिनी ने उल्लेख किया है कि मेरे द्वारा मना करने पर मारपीट व छिनतई की घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- शिवहर में जमीन विवाद में 3 साल की बच्ची की ईंट से कूचकर हत्या, पड़ोसी महिला पर आरोप