सिमराहा थाना क्षेत्र से एक किशोरी का अपहरण, चार नामजद
अररिया। सिमराहा थाना क्षेत से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में अपहृता के
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 09:27 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 09:27 PM (IST)
अररिया। सिमराहा थाना क्षेत से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में अपहृता के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में चार लोगों को नामजद किया गया है। जिसमें निहाल साकिम पूर्णिया, अतीक साकीम अमौर,अब्दुल मलिक साकिम अररिया तथा पंकज के नाम शामिल है। दर्ज प्राथमिकी में आवेदक ने बताया है कि शुक्रवार की संध्या से उनकी पुत्री गायब है। उसी रात एक लड़के का फोन आया कि आपकी पुत्री सालमारी में है। वहा भी नहीं मिली, फिर फोन करने पर पूर्णिया में होने की बात कही। वहा पहुंचने पर उन्होंने अपना नाम निहाल बताया। वहां भी लड़की नहीं मिली। आवेदक ने बताया है कि निहाल एवं उनके दोस्तों ने ही अपहरण किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें