विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसान की हत्या करके शव को फेंका नदी में

By JagranEdited By:
Published: Thu, 13 Jun 2019 12:16 AM (IST)

-सात वर्ष पहले एक भाई की गोली मारकर की गई थी हत्या -गला दबाकर हत्या के बाद शरीर क

किसान की हत्या करके शव को फेंका नदी में
किसान की हत्या करके शव को फेंका नदी में

-सात वर्ष पहले एक भाई की गोली मारकर की गई थी हत्या

-गला दबाकर हत्या के बाद शरीर को किया गया छलनी

-घर से गई थी बारात, महेश यादव था घर पर अकेला

------------------------

संसू., भरगामा (अररिया) जहद गांव के 40 वर्षीय किसान महेश यादव की हत्या कर दी गई है। थाना क्षेत्र के धनेश्वरी पंचायत के मरियानदी के किनारे मंगलवार को क्षत -विक्षत शव मिलने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई है । शव की पहचान धनेश्वरी पंचायत के जहद गांव निवासी 40 वर्षीय किसान महेश यादव उर्फ खैरू यादव के रूप में की गई है। शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल अररिया पुलिस ने भेज दिया है । हत्या गला दबाकर की गई है। शरीर के गुप्त अंगों पर भी क्रूरता के साथ प्रहार किया गया है। इस वारदात से सात वर्ष पहले मृतक के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक महेश यादव उर्फ खैरू यादव के भतीजे की शादी मंगलवार को थी । परिवार के सभी सदस्य बारात में रहड़िया गांव गए थे । घर पर खैरू अकेला था । मंगलवार की संध्या में खैरु यादव घर से किसी के साथ खेत- खलिहान देखने के लिए निकला था। बुधवार की सुबह चरवाहों ने मरिया नदी में शव देखा। जिसे नदी से निकालते ही ग्रामीण स्तब्ध रहे गए। शरीर पर धारदार हथियार के कई जख्म थे। कई अंगों को क्षत- विक्षत हतयारों ने कर दिया था। गले में रस्सी थी। चेहरा देखने के लायक नहीं था। इससे पहले मृतक के बड़े भाई की सात वर्ष पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना स्थल पर पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार रंजन, थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद व पुलिस बल के अन्य जवान मौजूद थे। शादी का समारोह में चीत्कार में बदल चुका है।

-----कोट-------

गले में रस्सी डाल कर हत्या की गई है। चेहरा देखने के लायक नहीं हैं। मृतक के बड़े भाई की सात वर्ष पूर्व गोली मारकर हत्या की गई थी । मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था । मामले का निरीक्षण पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार रंजन ने भी किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

-विकास कुमार आजाद, थानाध्यक्ष भरगामा

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।