चुनाव के लिए मतदाता पर्ची का वितरण शुरू
अररिया। चुनाव आयोग के निर्देश पर कुर्साकांटा प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में शुक्रवार को
अररिया। चुनाव आयोग के निर्देश पर कुर्साकांटा प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में शुक्रवार को संबंधित बूथ के बीएलओ को मतदाता पर्ची हस्तगत कराया गया। यह जानकारी देते चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त प्रखंड शिक्षक कार्तिकचंद ऋषिदेव ने बताया कि सिकटी विधानसभा के कुर्साकांटा प्रखंड में कुल 102 बीएलओ प्रतिनियुक्त हैं। जिसे सम्बंधित बूथ का मतदाता पर्ची सौंपा गया। उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि आगामी चार नवंबर 2020 तक मतदाता पर्ची वितरण की सूची चुनाव कोषांग को हस्तगत कराए। उन्होंने बताया कि कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में सिकटी विधानसभा के 13 पंचायत के 175 वार्ड में कुल बूथों की संख्या 147 है जिनमें वनरेबल बूथों की संख्या 147 तो क्रिटिकल बूथों की संख्या 106 है। सभी मतदाताओं को चुनाव के पूर्व उन्हें मतदाता पर्ची उनके घर तक पहुंचना है।मतदाता पर्ची प्राप्त करने वालों में बीएलओ कल्याण मिश्र, उमेश कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, मंटू बेसरा, किशोर गुप्ता, शिवनारायण सिंह, प्रकाश चौधरी, प्रकाश राम, अजात शत्रु, संजय राम, मनोज राम, नरेश कुमार मंडल, मायानंद राम, रविद्र झा समेत दर्जनों बीएलओ शामिल थे।