विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गा पूजा पर अररिया में बदला ट्रैफिक रूट, एडीसी चौक से डायवर्जन; मीर गेट पर रोकी जाएंगी गाड़ियां

Published: Tue, 20 Oct 2026 07:00 AM (IST)

दुर्गा पूजा के दौरान अररिया शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है, जिसमें बसों और व्यावसायिक वाहनों के लिए नए मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. एडीसी चौक से वाहनों का मार्ग बदला जाएगा।

  2. मीर गेट पर यात्रियों को उतरना होगा, पार्किंग भी।

  3. दुर्गा पूजा के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव।

संवाद सूत्र, अररिया। दुर्गा पूजा के दौरान अररिया शहर में जाम से निपटने के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

इसके तहत बस स्टैंड और रानीगंज की ओर से चांदनी चौक जाने वाले ऑटो, टोटो और व्यावसायिक वाहनों को एडीसी चौक से दूसरे रास्ते पर भेजा जाएगा। वहीं, जीरो माइल की ओर से आने वाले वाहनों के यात्रियों को सदर अस्पताल से पहले मीर गेट पर ही उतरना होगा।

जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, एडीसी चौक से वाहनों को दाहिनी ओर मोड़कर नवरतन चौक होते हुए घोड़ा स्टैंड की तरफ जाने की व्यवस्था की गई है।

वहीं, बाईं ओर मुड़ने वाले वाहन आश्रम चौक की ओर जा सकेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य पूजा के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम करना है।

मीर गेट पर होगी अस्थायी पार्किंग

जीरो माइल की ओर से आने वाले वाहनों को सदर अस्पताल से पहले मीर गेट पर रोका जाएगा। यात्रियों को मीर गेट पर उतरकर आगे की यात्रा के लिए दूसरी सवारी लेनी होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए मीर गेट के अंदर अस्थायी वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

निर्धारित रूट का पालन करने की अपील

दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और प्रमुख बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से जाम की आशंका रहती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित रूट का पालन करने की अपील की है।

ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करने से श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में होने वाली परेशानी कम हो सकती है।

यह भी पढ़ें- '2030 तक बिहार में ही मिलेगा मजदूरों को रोजगार', मुंगेर में CM सम्राट चौधरी का बड़ा एलान