Move to Jagran APP

गला रेत कर किशोरी की हत्या, धान के खेत में मिला शव

अररिया। नगर थाना क्षेत्र के चिकनी वार्ड संख्या तीन में भूमि विवाद के कारण हमलावरों ने गुरुव

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 12:20 AM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 12:20 AM (IST)
गला रेत कर किशोरी की हत्या, धान के खेत में मिला शव

अररिया। नगर थाना क्षेत्र के चिकनी वार्ड संख्या तीन में भूमि विवाद के कारण हमलावरों ने गुरुवार की रात्रि 13 वर्षीय हुसनआरा की गला रेतकर हत्या कर कर दी और शव को धान के खेत में फेंक दिया। शुक्रवार की अहले सुबह परिजनों ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतका की मां के बयान पर गांव के 13 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि किशोरी के गले व शरीर के कई हिस्से पर जख्मों के कई निशान मिले। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

loksabha election banner

मृतका के पिता नजेबुल, चाचा मुस्तकीम आदि ने बताया कि देर संध्या हुस्नआरा घर में थी। पड़ोस की कासीम की पत्नी बीबी सबीना बुलाने आई थी। किशोरी उसके साथ गई थी। उसके बाद बारिश शुरू हो गई। देर रात तक जब हुस्नआरा घर नहीं नहीं लौटी तो ढूंडने आरोपित के घर गए, किशोरी वहां नहीं थी। आरोपित सबीना ने बताया कि हुस्नआरा यहां आई थी, लेकिन अपने घर चली गई। रात भर हुस्नआरा को खोजबीन किया गया, परंतु कहीं नहीं मिली। अहले सुबह मछली मारने वालों ने धान के खेत में किशोरी का शव देखा। परिजनों का दावा है कि नामजद आरोपितों ने ही किशोरी की हत्या चाकू से गोद गोद करने के बाद शव को फेंक दिया होगा। काफी दिनों से आरोपितों से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। न्यायालय में भी केस चल रहा है। आरोपितों में कासिम, मुन्ना, मानिकचंद्र सहित 13 लोग नामजद है। इधर एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ¨सह ने बताया कि जमीनी व आपसी विवाद के कारण किशोरी की हत्या की गई है। मामले की जांच चल रही है, बहुत जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.