विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में चार बच्चों की मां पर आया युवक का दिल, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए; खंभे से बांधकर की जमकर पिटाई

Published: Sun, 27 Jul 2025 05:11 PM (IST)

अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र में एक गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और ...और पढ़ें

आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए प्रेमी और प्रेमिका। (जागरण)
आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए प्रेमी और प्रेमिका। (जागरण)

HighLights

  1. प्रेमी युगल आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए |
  2. ग्रामीणों ने बेरहमी से की पिटाई |
  3. पांच आरोपी पुलिस हिरासत में |

संवाद सूत्र, भरगामा (अररिया)। भरगामा थाना क्षेत्र के एक गांव में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए प्रेमी और प्रेमिका की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। यह घटना बीते 22 जुलाई की बताई जा रही है। इस बाबत प्रेमी-युगल के पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई।

घटना को लेकर जयनगर पंचायत निवासी शादीशुदा प्रेमी दुलार चौपाल ने भरगामा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें 11 लोगों को नामजद व 20-25 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है।

चार बच्चों की मां है प्रेमिका

वायरल वीडियो में जिस तरह से उक्त प्रेमी-युगल की पिटाई की जा रही है उसमें जान भी जा सकती थी। इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमिका चार बच्चों की मां के बुलाने पर मिलने प्रेमी दुलार चौपाल मंगलवार की रात उसके घर पहुंचा था।

जहां महिला के घर वालों एवं ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में दोनों को देख लिया। इसके बाद घर वालों ने पहले लड़का को बिजली के खंभे में रस्सी से बांधकर पिटाई की। इसके बाद महिला को बांस के खूंटे में रस्सी से बांध दिया और उसकी भी जमकर पिटाई कर दी।

प्रेमी दुलार चौपाल जयनगर पंचायत का रहने वाला है। इस मामले में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में प्रेमी युगल की बेरहमी से पिटाई के मामले में पांच लोगों सुरेश उर्फ शिवम शर्मा,अजय ऊर्फ नेपाली शर्मा, सत्तो शर्मा, नंदलाल शर्मा और अखिलेश शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।