सूची में शामिल दिव्यांग को मिलेगी ट्राई साइकिल
अररिया। प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को निश्शक्त दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल वितरित क
अररिया। प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को निश्शक्त दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल वितरित की गई। प्रखंड प्रमुख सुशील कुमार ¨सह ने बताया कि इससे दिव्यांग को दैनिक दिनचर्या में आसानी होगी। साथ ही निजी कार्य को लेकर सहारे की जरूरत नहीं होगी। बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि शिविर में कुल नौ निश्शक्त दिव्यांग के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। सूची में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के निश्शक्त दिव्यांग की सूची बनी है जिसका आवंटन को लेकर विभाग को सूचित किया गया है। आवंटन मिलते ही सूची में शामिल दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दिया जाएगा। दिव्यांग जयकृष्ण मंडल ने बताया कि वे दयनीय आर्थिक स्थिति को लेकर ट्राई साइकिल नहीं खरीद सकता था। वहीं पूर्व मुखिया मो. मुश्ताक अली ने बताया कि कुर्साकांटा पंचायत में लगभग आधा दर्जन दिव्यांग को ट्राई साइकिल दिया जाना है। जिसकी सूची तैयार कर ली गई है। लाभार्थियों में ग्राम पंचायत कमलदाहा से सदरे आलम, मो. मुख्तार, कुर्साकांटा से जयकृष्ण मंडल, मो. जाकिर, लैलोखर से मो. अजीज, मो. सुबेब सिकटिया से पंकज कुमार यादव, कुआड़ी से भिखाड़ी यादव शामिल हैं। मौके पर आवास पर्यवेक्षक मो. तौहीद अशरफ, क्लर्क मो. तौशिफ आलम, नवीन कुमार मंडल, प्रखंड कार्यपालक सहायक सुमन कुमार, पंसस अमरनाथ झा, मनोज कुमार झा, उत्तम कुमार राम, उप मुखिया शिवजी गुप्ता, राजेश कुमार मंडल, शंभु मंडल,आदि अनेकों लोग उपस्थित थे।