नुक्कड़ नाटक के जरिये दहेज रोकने का दिया संदेश
अररिया। बिहार सरकार द्वारा दहेज प्रथा को रोकने हेतु लोगों को जागरूक करने को लेकर स्
अररिया। बिहार सरकार द्वारा दहेज प्रथा को रोकने हेतु लोगों को जागरूक करने को लेकर स्थानीय वार्ड संख्या पांच एस.के रोड में शनिवार को एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक का मंचन नगर परिषद के द्वारा किया गया जिसमें नगर परिषद कर्मी विनय सिन्हा मौजूद थे। अररिया के कला जत्था टीम के कलाकारों ने शादी से दहेज हटाएं, बहु नही बेटी घर लाएं। कम उम्र में शादी रोकें जीवन की बर्बादी रोकें। इसी स्लोगन के साथ गाना के माध्यम से उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। कलाकारों ने बाल विवाह, कम उम्र में शादी करने से क्या क्या समस्या उत्पन्न होती है इस विषय पर नाटक के द्वारा प्रदर्शित किया। कलाकारों में मुख्य रूप से शेखर कुमार शशि, राजेश कुमार, दीपक कुमार, दिलीप कुमार, खुशबू कुमारी, सोनी देवी, करन कुमार, एके तिवारी आदि कलाकर मौजूद थे।