खुले में शौच जाने से महिलाएं होती हैं अपमानित : बीडीओ
अररिया। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र की दरगाहीगंज पंचायत के कृषि भवन में गुरुवार को जीविका दीदियो
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 11:57 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 11:57 PM (IST)
अररिया। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र की दरगाहीगंज पंचायत के कृषि भवन में गुरुवार को जीविका दीदियों, संगठनों की महिलाओं के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बैठक कर गांव को ओडिएफ घोषित कराने की अपील की। बीडीओ अशोक कुमार ने उपस्थित महिलाओं को घर घर जाकर शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि खुले में शौच करने जाने से जहां महिलाएं को अपमानित होना पड़ता है वहीं कई गंभीर बीमारियों का आमंत्रण देना होता है। मौके पर बीडीओ अशोक कुमार, मुखिया कृष्णदेव यादव, जीविका क्षेत्रीय समन्वयक अविनाश कुमार, अर्चना भारती, ललिता देवी, अनिता देवी, बेबी देवी, गीता देवी, पूनम देवी, कविता देवी, पार्वती देवी आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें