पिकअप ने टैंपू में मारी ठोकर एक महिला की हालत गंभीर
अररिया। स्थानीय बस स्टेशन स्थित पनार होटल के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार से आ रही पिकअप
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 10:00 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 10:00 PM (IST)
अररिया। स्थानीय बस स्टेशन स्थित पनार होटल के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वाहन व टेंपू से आमने सामने टक्कर हो जाने से टेंपो पर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अररिया सदर अस्पताल लाया गया। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया।
घायल महिला रानी देवी पति सुबोध शाह निवासी रानीगंज गिदवास की निवासी है। रानी देवी अपने घर से टेंपो पर सवार होकर अररिया आ रही थी। वहीं महिला के घायल होने पर दुकानदार गुड्डु भगत, बैंक कर्मी संजय गुप्ता आदि ने घायल होने पर महिला को अस्पताल पहुंचाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें