किसानों को मशरूम की खेती का मिला प्रशिक्षण
अररिया: कृषि विज्ञान केंद्र अररिया में माली को बागवानी और किसानों को मशरूम की खेती का प
अररिया: कृषि विज्ञान केंद्र अररिया में माली को बागवानी और किसानों को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 15 फरवरी से 11 मार्च तक चलेगा। आवासीय प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों के 40 युवक एवं युवतियां शामिल हो रही हैं। बीस लोगों को माली और बीस लोगो को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र नई दिल्ली के सौजन्य से इस प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह हेड डॉ. अर¨वद कुमार सिन्हा ने बताया कि युवाओ में कौशल विकास कर उन्हें हुनरमंद बनाया जा रहा है। माली का प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते है। बागवानी के क्षेत्र में रोजगार के बहुत सारे अवसर हैं। दूसरे बैच को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डॉ. अर¨वद कुमार ने बताया कि अररिया में मशरूम की खेती का काफी बेहतर संभावना है। यह काफी उच्च कीमत पर बाजार में बिकता है। कम भूमि कम लागत में इसकी खेती से किसानों को काफी ज्यादा मुनाफा हो सकता है। उन्होंने बताया कि मशरूम में प्रचुर मात्रा में पौष्टिकता होती है। भरपूर प्रोटीन मिलता है। ये कैंसर समेत कई अन्य बीमारी में भी काफी लाभदायक है। मौके पर माली बागवानी और मशरूम के प्रशिक्षक के रूप में पंकज कुमार सिन्हा, संजीत कुमार सिन्हा और अफताब आलम भाग ले रहे है।