विधायक ने किया गैस एजेंसी का उद्घाटन
अररिया। फारबिसगंज प्रखंड के रहिकपुर ठिलामोहन गांव में सोमवार को पूर्व सांसद सुकदेव पासवान
अररिया। फारबिसगंज प्रखंड के रहिकपुर ठिलामोहन गांव में सोमवार को पूर्व सांसद सुकदेव पासवान, फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी, जोकीहाट विधायक शाहनवाज आलम,वरिष्ठ राजद नेता केएन विश्वास, क्रांति कुंवर एवं संचालक सह पूर्व मुखिया सुरेश पासवान ने संयुक्त रूप से ग्रामीण क्षेत्र के लिये उपलब्ध गैस एजेंसी का उद्घाटन किया। पूर्व सांसद व विधायक द्वय ने कहा कि गांव में यदि सभी सुविधाएं मुहैया करा दी जाय तो लोग शहर नहीं जाएंगे। रहिकपुर ठिलामोहन में गैस की उपलब्धता से लोगों को अब अररिया या फारबिसगंज नहीं जाना पड़ेगा। अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की जाय तो लोग शहर की ओर क्यों जाएंगे। गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, ईंधन की आपूर्ति से लोगों को रोजगार भी मिलेगा। गुड़िया एचपी गैस एजेंसी के संचालक सुरेश पासवान ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। सुदूर गांव में गैस एजेंसी खुलने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। पूर्व मुखिया ने कहा कि गांव के लोगों को अब गैस कनेक्शन एवं गैस के लिए इधर उधर भटकना नही पड़ेगा। वहीं गांव में गैस एजेंसी खुलने से आसपास के गांवों के लोगों में काफी हर्ष है। उद्घाटन समारोह के मौके पर पीएनबी के मैनेजर संजय टूड्ड, पूर्व मुखिया कुमार नाथ झा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष मनोज झा, अनुमंडल शिक्षक संघ अध्यक्ष विद्यानंद पासवान, सरयू प्रसाद मंडल, लल्लू ठाकुर, उद्यानंद यादव, दिवाकर मंडल, राजकिशोर मंडल, महेश पासवान, मनोज कुमार, परमानंद यादव,नागेश्वर मंडल,बलराम ¨सह सहित सैकडों ग्रामीण मौजूद थे।