रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाए हुनर
अररिया: अररिया आरएस के मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में दीपावली पर रंगोली प्रतिय
अररिया: अररिया आरएस के मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में वर्ग तीन से 12वीं तक की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता को तीन ग्रुपों हुई।रंगोली प्रतियोगिता के संचालक संजय प्रधान तथा प्राचार्य डॉक्टर बीएन झा एवं शिक्षकों ने तीनों ग्रुप के उत्कृष्ट रंगोली की अव्वल छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के सफल प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। मौके पर शिक्षक अर्जुन झा,एसएन विश्वास, संतोषी भगत, नाजिया, शिवांगी, अंजनी ¨सह, राजेश गुप्ता, पुष्पा, गयासुद्दीन, केके झा के अलावा अन्य शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।