बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शिवपुरी में बैठक
अररिया: अररिया शहर के महादेव चौक वार्ड नंबर नौ नहर किनारे नवनिर्मित सार्वजनिक बजरंगब
अररिया: अररिया शहर के महादेव चौक वार्ड नंबर नौ नहर किनारे नवनिर्मित सार्वजनिक बजरंगबली के आदमकद प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा और धार्मिक अनुष्ठान मंगलवार को होगा। अनुष्ठान की सफलता को लेकर समाजसेवियों व बुद्धिजीवियों की एक बैठक शिवपुरी में रविवार को हुई। इसमें वार्डवासियों के समक्ष श्री श्री 108 सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर पूजा समिति का गठन किया गया। पूजा समिति का अध्यक्ष अविनाश आनंद, उपाध्यक्ष राम शिरीष साहनी, सचिव गौरव कुमार चौधरी ,संरक्षक श्री विष्णु कांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, कार्यक्रम आयोजक दीप्त शेखर जिम्मी, सदस्यों में प्रमोद कुमार, बबलू मिस्त्र विनोद साहनी, लक्ष्मण साहनी, मुकेश वर्मा, कल्पना झा, सखी चंद्र यादव, मनोज गुप्ता, प्रमोद चौधरी, संजीत कुमार मंडल, महेश प्रसाद चौपाल, विनोद यादव, ओपी अकेला, बासुदेव यादव, सिकंदर साहनी, सुजीत साहनी आदि शामिल हैं। 6 नवंबर को दिन मंगलवार मंदिर और बजरंगबली की भव्य व आदमकद मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा तथा 24 घंटे का रामायण पाठ किया जाएगा। समारोह के समापन पर महाभोग प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरण होगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है वार्ड पार्षद दीपा आनंद और पूजा समिति ने लोगों से इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने की अपील की है।