मुहर्रम पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च
अररिया। मुहर्रम पर्व को लेकर सिमराहा थाना पुलिस द्वारा मंगलवार को थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 10:47 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 10:47 PM (IST)
अररिया। मुहर्रम पर्व को लेकर सिमराहा थाना पुलिस द्वारा मंगलवार को थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लेग मार्च निकाला गया। सीओ अभयकांत मिश्र एवं थानाध्यक्ष एमए हैदरी के संयुक्त नेतृत्व से इसका नेतृत्व किया। वाहनों से दर्जनों पुलिस जवानों ने विभिन्न टोले का भ्रमण किया। मौके पर एसआइ दिनेश प्रसाद यादव, गिरजा पंडित, एएसआई दिनेश मिश्र, अजय कुमार,कौशल कुमार आदि शामिल थे। अधिकारी ने मुहर्रम पर्व में आपसी सौहार्द कायम रखने के लिए लोगों से अपील की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें