Move to Jagran APP

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया): बढ़ते हुए पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस के दाम के विरोध में कांग्रेस क

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Jul 2021 09:46 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jul 2021 09:56 PM (IST)
बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया): बढ़ते हुए पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस के दाम के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया। ज्ञातव्य हो की नरपतगंज कांग्रेस कार्यालय परिसर में कांग्रेस के नरपतगंज प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह के अध्यक्षता में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर रैली निकालते हुए नरपतगंज बाजार के प्रखंड कार्यालय परिसर ,महावीर चौक, थाना परिसर हास्पिटल चौक होते हुए पूरे नरपतगंज बाजार महंगाई के खिलाफ घूम घूम कर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि दिन प्रतिदिन देश में पेट्रोल डीजल के अलावा आदि के दाम आसमान छूते जा लेकिन केंद्र सरकार तमाशा देख रहे हैं जबकि मौके पर प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह के अलावा जिला महामंत्री सेह नरपतगंज प्रखंड प्रभारी मु. हारुन ,मु. मुस्तकीम, मु. सैफुल्लाह, आलोक मेहता, मनोज झा, मु. कमर,शैलेंद्र राय ,भबी यादव, रवि कुमार के अलावा दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.