विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अररिया में लगेगी 30980 सोलर स्ट्रीट लाइटें, रात में रोशनी से जगमगाएगी 211 पंचायतें

Published: Sat, 11 Apr 2026 12:47 PM (IST)

अररिया में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 30,980 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य बताया गया।

AI Generated Image

AI Generated Image

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अररिया। मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान बताया गया कि अररिया जिले के लिए कुल 30,980 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

इसके तहत जिले के 211 ग्राम पंचायतों के 2,887 वार्डों में प्रत्येक वार्ड में 10-10 स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश है। योजना को चार चरणों में पूरा किया जाना था, जिसमें से तीन चरणों का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है।

Arariya

चौथे चरण में 5,890 स्ट्रीट लाइट के विस्थापन का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें अब तक 3,580 स्ट्रीट लाइट का विस्थापन किया जा चुका है, जबकि शेष कार्य अभी लंबित है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शेष स्ट्रीट लाइटों का अधिष्ठापन शीघ्र सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही उन्होंने कहा कि जिन एजेंसियों द्वारा कार्य में विलंब किया जा रहा है, उनके विरुद्ध एग्रीमेंट शर्तों के प्रविधान के तहत पेनल्टी निर्धारित की जाए। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी मनीष कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अररिया गौरव कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बक्सर में मोबाइल वेटनरी यूनिट पशुपालकों के लिए बनी सहारा, 1962 पर कॉल करने से तुरंत मिल रहा इलाज

यह भी पढ़ें- खुले में कचरा फेंकने पर लगेगा ₹5000 जुर्माना, बिहार के इस शहर में लागू हुआ नया नियम