विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपित एचएम निलंबित

By JagranEdited By:
Published: Fri, 03 Dec 2021 12:26 AM (IST)

जागरण संवाददाता अररिया अररिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोची के पूर्व एचएम शमशुलह

छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपित एचएम निलंबित
छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपित एचएम निलंबित

जागरण संवाददाता, अररिया : अररिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोची के पूर्व एचएम शमशुलहोदा को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई डीईओ राज कुमार ने जांच टीम के रिपोर्ट के आधार पर की। एचएम पर स्कूली छात्रा के साथ छोड़छाड़ करने का आरोप लगा था। पीड़ित छात्रा के अभिभावकों व प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों की शिकायत के बाद डीईओ ने जांच का आदेश दिया था।

टीम ने की थी जांच :

डीईओ के निर्देश पर डीपीओ स्थापना व डीपीओ एसएसए, बीईओ ने इस प्रकरण की जांच की थी, जिसमें पूर्व एचएम शमसूल होदा उर्फ मासूम पर लगाए गए आरोप सत्य पाए गए। इसके बाद डीईओ ने नियमावली के धाराओं के अधीन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही निलंबित प्रधानाध्यापक को विभागीय कार्रवाई के अधीन रखा गया है। निलंबन अवधि में आरोपित एचएम मुख्यालय बीआरसी में योगदान देंगे।

क्या है मामला :

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अब्दुल कुददूस ने बताया उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोची के पूर्व प्रधानाध्यापक शमसूल होदा मासूम ने बीते मई महीने में स्कूल की एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत किया था। स्कूल में अभिभावकों ने हंगामा किया। इसके बाद आरोपित एचएम स्कूल छोड़कर फरार हो गया था। बाद में विभाग ने उसे दूसरे स्कूल में प्रतिनियोजित कर दिया। शिक्षक संघ के सदस्यों ने आरोपित एचएम के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की मांग की थी।

सदस्यता किया समाप्त :

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित एचएम पर पूर्व में भी कई बार स्कूली बच्चियों के साथ गलत हरकत का आरोप लग चुका है। इसको देखते हुए संघ की सदस्यता बर्खास्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षकों का सेवा समाप्त होनी चाहिए।

कोट - जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में पूर्व एचएम शमसुलहोदा को बीआरसी अररिया में योगदान का आदेश दिया गया है।

राज कुमार, डीईओ अररिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।