एसपी ने फारबिसगंज थाना व इंस्पेक्टर कार्यालय के लंबित कांडों का किया निरीक्षण
संवाद सूत्र फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज में बुधवार को अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह
संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया): फारबिसगंज में बुधवार को अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय पहुंच कर कार्यालय का निरीक्षण किया। वहीं आदर्श थाना फारबिसगंज पहुंच कर लंबित कांडो की समीक्षा भी की। निरीक्षण पूर्व सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय पहुंचे एसपी को पुलिस के जवानों के द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। एसपी ने निरीक्षण के क्रम में सर्किल के अंतर्गत पड़ने वाले विभिन्न थाना में लंबित कांडो की समीक्षा करते हुए मौजूद सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्षों को लंबित कांडो के त्वरित निष्पादन करने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। इंस्पेक्टर कार्यालय के बाद एसपी फारबिसगंज थाना पहुंचे जहां थानाध्यक्ष एवं कांड के अनुसंधानकर्ताओं के साथ एक महत्पूर्ण बैठक कर लंबित कांडो की समीक्षा की। इस दौरान एसपी ने लंबित कांडो के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। वहीं शहर में पुलिस गश्त तेज करने, फरार वारंटियों व थाना में दर्ज कांडो में फरारा चल रहे आरोपियों को गहन छापेमारी अभियान चला कर गिरफ्तार करने व शहर के चौराहो पर गहन वाहन चेकिग अभियान चलाने सहित अन्य कई निर्देश दिए। पूछे जाने पर एसपी ने कहा कि सर्किल इंस्पेक्टर फारबिसगंज का निरीक्षण किया गया है। कार्यालय के सभी संचिकाओं का भी अवलोकन किया गया है। सर्किल के अंतर्गत थाना में जितने लंबित कांड है उसे त्वरित निष्पादन का निर्देश दिये जाने की बाते उन्होंने कही। इस मौके पर डीएसपी राम पुकार सिंह, थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु, सर्किल इंस्पेक्टर बैद्यनाथ शर्मा, अनि राजेश भारती, शंभु कुमार, बबन चौधरी, नेपाल प्रसाद, मसरूर आलम, नरेंद्र सिंह, दीपक कुमार, गोविद सिंह, परवेज आलम सहित अन्य मौजूद थे।