विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल के साथ पड़ोसी ही नहीं सभ्यता, संस्कृति व रोटी-बेटी का है संबंध: मंत्री

By JagranEdited By:
Published: Thu, 30 Dec 2021 12:40 AM (IST)

संसू जोगबनी(अररिया) मिथिला के विकास के बिना देश का विकास अधूरा।मिथिला के संस्कृति भाष

नेपाल के साथ पड़ोसी ही नहीं सभ्यता, संस्कृति व रोटी-बेटी का है संबंध: मंत्री
नेपाल के साथ पड़ोसी ही नहीं सभ्यता, संस्कृति व रोटी-बेटी का है संबंध: मंत्री

संसू, जोगबनी(अररिया): मिथिला के विकास के बिना देश का विकास अधूरा।मिथिला के संस्कृति, भाषा के साथ साथ सम्पूर्ण नेपाल का भूभाग मिथिला है। नेपाल के साथ पड़ोसी देश या मित्र राष्ट्र का सबंध ही नहीं है अपितु सभ्यता, संस्कृति एवं भाषा के साथ साथ बेटी रोटी का संबंध है।जो हमेशा निरंतर जारी रहेगा। उपरोक्त बातें बुधवार को जोगबनी के इन्द्रानगर में भारत-नेपाल मैत्री समाज द्वारा आयोजित मिथिला महोत्सव में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कला व संस्कृति सह अररिया जिला के प्रभारी मंत्री आलोक रंजन ने कही ।उन्होंने कहा कि अररिया जिला के प्रभारी मंत्री होने के नाते जिले का विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने मैथिली को भारत सरकार के अष्टम सूची में देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी जी को नमन करते हुए कहा कि आज मैथिली भाषा को जगह मिली है तो उसके हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का देन है। इस मौके पर नेपाल के पूर्व उप राष्ट्रपति परमानंद झा ने कहा कि भारत-नेपाल का सदियों से जो संबंध है उसे तोड़ा नहीं जा सकता।उन्होंने कहा कि कहने को भारत नेपाल दो देश है लेकिन दोनों की आत्मा एक है। जिसे कोई जुदा नहीं कर सकता है उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से दोनों देश के बीच संबंध और मधुर होगें।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यापति के गीत से की गई ततपश्चात शिक्षा, संगीत,सामाजिक कार्यकर्ता को मंत्री के हाथों विद्यापति स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।मंच संचालन भारत नेपाल मैत्री समाज के माला मिश्रा ने किया जबकि मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सुराना, रानीगंज के विधायक अचंभित ऋषिदेव, भाजपा के मनोज झा,चिकित्सक रौशन जहां, नेपाली कांग्रेस के राजेश गुप्ता, एबीसी नेपाल की बिष्णु पौडेल, दीपिका झा,कुलदीप झा के रिश्तेदार नवीन कुमार झा,सनाउल हक, भाजपा के भानूप्रकाश राय,अरविद साह नेपाल मैथिली समाज के बसुंधरा झा,प्रभाष चन्द्र झा सहित नारी शक्ति शामिल थी।