यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Land Dispute: जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी को जिंदा जलाया
अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र में भूमि विवाद के चलते जयकुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, अररिया। शुक्रवार की रात भरगामा थाना क्षेत्र के धनेश्वरी पंचायत वार्ड नंबर 13 नवटोल में जयकुमार यादव उम्र 40 वर्ष पिता विष्णुदेव यादव नवटोल को गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जबकि दूसरे पक्ष के नयन यादव की घर में आग लगाकर जिंदा जला दिया गया। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। दोनों पड़ोसी है।
गुड्डू यादव पंचायत समिति सदस्य एवं नयन यादव में विगत दस वर्ष से भूमि विवाद चल रहा । बीते शुक्रवार की रात पंचायत समिति सदस्य गुड्डू यादव के गिट्टी बालू की दुकान पर गोली चली। जिसमें गोली लगने से जयकुमार कुमार जो स्टाफ था उसे कनपटी में गोली लग गई और घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जबकि दूसरे पक्ष के नयन यादव को घर में आग लगाकर जिंदा जला दिया गया। आग से घर में सामान व बाइक भी जल गया है। घटनास्थल पर डीएसपी मुकेश कुमार एवं नरपतगंज, भरगामा, रानीगंज पुलिस घटना जांच में जुट गईl