Araria Election Result 2019 : RJD के सरफराज को हराकर BJP के प्रदीप बने सांसद
अररिया लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह ने राजद के सरफराज आलम को 136510 वोट से हराया।
अररिया [जेएनएन]। अररिया लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह जीते। यहां से प्रदीप कुमार सिंह (भाजपा) को 616992 और सरफराज आलम (राजद) 480482 वोट मिले। राजद के सरफराज आलम यहां के निवर्तमान सांसद हैं। उन्हें भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह ने हरा दिया। बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह ने राजद के सरफराज आलम को 136510 वोट से हराया। अररिया लोकसभा में 20606 वोट नोटा को मिले। यहां से 12 प्रत्यशी चुनाव मैदान में थे।
किया मतदान
अररिया लोकसभा क्षेत्र में 1805000 वोटर हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में 1169000 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
2014 का लोकसभा चुनाव
वर्ष 2014 में अररिया लोकसभा क्षेत्र से राजद के तस्लीमुद्दीन सांसद बने थे। उन्हें 407978 वोट मिले। उन्होंने बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह को 146504 वोटों से हराया। 2014 में कुल 61.48 प्रतिशत वोट पड़े। तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद उनके पुत्र सरफराज आलम वहां से सांसद के रूप में निर्वाचित हुए थे।
अररिया लोकसभा उपचुनाव : 2018 में हुए उपचुनाव में राजद के सरफराज आलम ने भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह को हराया था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप