विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Araria Crime: शराबी पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर की हत्या, पंखा से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

By Prashant PrasharEdited By: Mohit Tripathi
Published: Mon, 04 Dec 2023 01:54 AM (IST)

बिहार के अररिया में रविवार शाम एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई।मृतका के भाई नीरज कुमार मां ...और पढ़ें

महिला की गला दबाकर हत्या, पति फरार, पुलिस कर रही जांच। (सांकेतिक फोटो)
महिला की गला दबाकर हत्या, पति फरार, पुलिस कर रही जांच। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. कटिहार जिले के चंदवा रूपसपुर की रहने वाली थी मृतका।
  2. मायके से स्वजन के पहुंचने पर हुआ मामले का पर्दाफाश।

जागरण संवाददाता, अररिया। अररिया शहर के आश्रम मोहल्ला में रविवार की शाम एक महिला की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका रूपम कुमारी (28) कटिहार जिले के चंदवा रूपसपुर की रहने वाली थी। रूपम की शादी वर्ष 2012 में आश्रम मोहल्ला के रामाशीष सिंह के पुत्र कुणाल सिंह से हुई थी।

मायकेवालों को घटना की सूचना रविवार दोपहर मृतका की गोतनी के भाई चंदन कुमार से मिली, जिन्होंने मृतका के बीमार होने की बात बताई थी।

घटना की सूचना पर मायके चंदवा रूपसपुर से मृतका की मां सीमा देवी, पिता जितेंद्र कुमार महतो, भाई नीरज कुमार सहित अन्य अररिया स्थित रूपम के ससुराल पहुंचे। इसके बाद घटना की सूचना मायके वालों ने नगर थाने को दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी।

मृतका के पति कुणाल सिंह भरगामा में शिक्षक हैं। उसे दो लड़की गुनगुन (9), मिट्टी (7) और पुत्र लाल बाबू (5) वर्ष है। मायकेवालों के ससुराल पहुंचते ही मृतका का पति फरार हो गया।

मृतका के गले पर जख्म के निशान हैं। बताया जा रहा है कि उसका शव पंखे से लटका हुआ था, जिसे ससुराल वालों ने नीचे उतार दिया था।

गला दबाकर हत्या का आरोप

मृतका के भाई नीरज कुमार, मां सीमा देवी ने बताया कि रूपम की ससुरालवालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। हमलोगों को यहां से कोई सूचना नहीं दी गई। यहां पहुंचने पर देखा कि ससुराल वाले उसकी अत्येष्टि की तैयारी कर रहे हैं। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

आत्महत्या नहीं कर सकती रूपम...

ससुरालवाले आत्महत्या की बात कह रहे हैं, जबकि रूपम कभी आत्महत्या नहीं कर सकती है। उसकी हत्या हुई है। थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने बताया कि गला पर हाथ या रस्सी से दबाने का निशान पाया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

भाई ने प्रताड़ना का लगाया आरोप

मृतका के भाई नीरज कुमार ने बताया कि उसकी बहन को उसके पति सहित ससुरालवाले काफी प्रताड़ित करते थे। पति कुणाल सिंह को शराब की लत है। वह शराब पीकर बराबर मारपीट करते थे। उसकी बहन के पास कोई फोन भी नहीं था, जिस कारण बात भी नहीं हो पाती थी।

तीन माह पहले आई थी ससुराल

शनिवार की संध्या करीब छह बजे उसने फोन की थी, लेकिन बीच में उससे फोन छीन लिया गया। वह प्रताड़ना को लेकर दो साल से मायके में थी। तीन माह पूर्व ही वह ससुराल आई थी। उसे छोटा-छोटा दो बेटी और एक बेटा है। मृतका तीन भाई में एक मात्र बहन थी। वह काफी सौम्य और शांत प्रवृत्ति की थी।

यह भी पढ़ें: Bihar: KK Pathak के खिलाफ नीतीश कुमार के सहयोगी दल ने भी खोला मोर्चा, अपर मुख्य सचिव के खिलाफ पास किया प्रस्ताव

Madhubani: दोस्तों ने ईंट-पत्थरों से पीटकर दी थी हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में नूरूल हत्याकांड का किया पर्दाफाश