विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhubani: दोस्तों ने ईंट-पत्थरों से पीटकर दी थी हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में नूरूल हत्याकांड का किया पर्दाफाश

By Amod Kumar JhaEdited By: Mohit Tripathi
Published: Sun, 03 Dec 2023 07:27 PM (IST)

मधुबनी के नूरूल हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में ...और पढ़ें

पुलिस ने नूरूल हत्याकांड का 24 घंटे में किया पर्दाफाश। (सांकेतिक फोटो)
पुलिस ने नूरूल हत्याकांड का 24 घंटे में किया पर्दाफाश। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. नाबालिग दोस्तों ने ईंट से पीट-पीटकर की हत्या।
  2. मनचले व्यवहार के कारण चल रहा था विवाद।
  3. दोनों आरोपित नाबालिक गिरफ्तार ।

संवाद सूत्र, बेनीपट्टी (मधुबनी)। मधुबनी के पनौता थाना क्षेत्र के रघेपुरा गांव के नूरूल हत्याकांड मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग किशोरों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दोस्तों के बीच मो. नूरूल के मनचले व्यवहार को लेकर नाराजगी थी। इसे लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। मौका मिलते ही इन दोस्तों ने ईंट-पत्थरों से पीटकर मो. नूरूल की हत्या कर दी।

बेनीपट्टी एसडीपीओ ने क्या कहा ?

बेनीपट्टी एसडीपीओ नेहा कुमारी ने रविवार को बताया कि पतौना थाना के राघोपुर ईटहर सड़क के पुल के नीचे से रघेपुरा गांव के 17 वर्षीय मो. नूरूल की लाश बरामद की गई थी। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान एवं टेक्निकल सेल की सहायता से यदुपट्टी गांव के दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है।

एसडीपीओ नेहा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार लड़कों की निशानदेही पर तालाब से मृतक का मोबाइल व जैकेट बरामद किया गया है। नाबालिक लड़कों ने आपसी विवाद व मनचले व्यवहार के कारण ईंट से पीटकर मो. नूरूल की हत्या कर दी थी।

नुरुल के मनचले व्यवहार के कारण की हत्या

पतौना के थानाध्यक्ष प्रहलाद शर्मा, पुअनि अर्पण कुमार ने छापेमारी कर दोनों नाबालिग लड़कों को मधुबनी से गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार लड़कों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि मो. नूरूल का व्यवहार मनचला था। परिवार की किसी महिला पर बुरी नजर थी।

इस बारे में कुछ कहने पर विवाद करता था। इसी बात को लेकर ईंट से पीटकर हत्या कर परसौनी रघेपुरा ईटहर पथ के पुल के नीचे शव को फेंक दिया था।

दोनो ही आरोपी नाबालिग

पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश कर अप्राथमिकी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जो दोनों नाबालिग हैं। गिरफ्तार दोनों किशोर को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रेसवार्ता के दौरान पतौना के थानाध्यक्ष प्रहलाद शर्मा, अनि अर्पण कुमार, रीडर रंजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढें: Madhepura Dm Car Accident: मधेपुरा डीएम की गाड़ी से हादसा प्रकरण में कई जवाब अधूरे, फिर भी जांच हो गई पूरी

Assembly Election Result: चुनाव परिणाम पर तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया, चिराग पासवान बोले- एक अकेला सब पर भारी